पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • सुपर ट्रेन में बिजली रही गुल, यात्री परेशान

सुपर ट्रेन में बिजली रही गुल, यात्री परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढ़ | रविवारकी शाम मोकामा से पटना की ओर जानेवाली अप टाटा सुपर ट्रेन में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण यात्रियों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। ट्रेन की कई बोगियों की बत्ती पूरी तरह गुल रही। ट्रेन में मुसाफिर इससे बेहद परेशान हुए। यात्रा कर रहे छात्र सुशांत रंजन ने बताया कि बिजली नहीं होने के कारण यात्री टार्च और मोबाइल की रोशनी में किसी तरह सफर कर रहे हंै, जबकि रेलवे कर्मचारियों ने सूचना के बाद भी इसे दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई।

खबरें और भी हैं...