पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर शंकरजी समेत 4 गिरफ्तार

मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर शंकरजी समेत 4 गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर | पटना/जहानाबाद

प्रतिबंधितउग्रवादी संगठन टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) आरसीसी का बिहार संगठन प्रभारी शंकरजी उर्फ बाबा उर्फ पंडित गुरुवार को अंतत: गिरफ्तार हो गया।

उसके घर से एक कार्बाइन, चार गोली, नक्सली साहित्य बरामद किया गया। जहानाबाद, अरवल और पटना की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे से काम कर रही थी। शंकर नाम बदलकर बाबा के नाम से बहादुरपुर इलाके में रह रहा था। खुफिया सूचना मिलने के बाद तीनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया था। शंकर को काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने बहादुरपुर स्थित मकान के बाहर पकड़ा। उधर जहानाबाद रेलवे स्टेशन के पास से भी पुलिस ने टीपीसी के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। -पढ़िएपेज 3 भी

खबरें और भी हैं...