नियोजित शिक्षकों का वेतन अटका, फंसा पेच
नियोजितशिक्षकों के वेतन पर एक बार फिर पेंच फंस गया है। सरकार ने शिक्षकों को वेतन मद की राशि जारी करने का निर्णय लिया है। सभी जिलों के लिए नियोजित सामान्य शिक्षकों के वेतन मद की राशि एक साथ जारी की जाएगी। लेकिन, जिन जिलों ने अब तक उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं कराया है, वहां पर शिक्षकों का वेतन जारी नहीं हो सकेगा।
प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने के लिए सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी जिलों को पहले जारी की गई राशि को खर्च कर एकाउंट शून्य करना होगा। निर्देश के बाद 20 जिलों ने प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया है पर 18 जिलों ने नहीं। विभाग का स्पष्ट कहना है कि अगर वे पैसा खर्च नहीं कर पा रहे हैं तो फिर वेतन मद की राशि खर्च करने का हक नहीं मिलेगा। शिक्षा विभाग इन जिलों के एकाउंट को लॉक कर देगा। िवभाग का कहना है कि जैसे-जैसे प्रमाण पत्र आएगा, उसी आधार पर उनका एकाउंट अनलॉक किया जाएगा।