बिल्डर अनिल सिंह पर कोतवाली थाने में एक और मुकदमा
पटना| बिल्डरअनिल सिंह पर शुक्रवार को एक और मुकदमा कोतवाली थाने में दर्ज किया गया है। एग्जीबिशन रोड में रहने वाले व्यापारी शशि चौधरी ने बिल्डर पर 2010-2012 के बीच आठ लाख रकम लेकर फ्लैट नहीं देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। शशि ने कहा है कि उन्होंने अनिल को 2010 से लेकर 2012 के बीच अलग-अलग किस्तों में आठ लाख रुपए दिए। लेकिन अनिल ने ना उन्हें फ्लैट दिया और ना ही रकम वापस किया। इससे पहले दिल्ली के ठेकेदार प्रेमचंद ने अनिल के खिलाफ कोतवाली थाने में रंगदारी अन्य आरोपों में मामला दर्ज कराया है। बुधवार को अनिल ने पूर्व सांसद साधु यादव पर 50 लाख रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानेदार ने बताया कि छानबीन हो रही है।