पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस के लिए हेलीकॉप्टर की हो खरीद

मुख्यमंत्री ने कहा- पुलिस के लिए हेलीकॉप्टर की हो खरीद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधिव्यवस्था पर समीक्षा बैठक के दौरान शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिस को जिस तरह के हेलीकॉप्टर की अपनी कार्यकारी कुशलता के लिए आवश्यकता है, उसके मॉडल को तुरंत चिह्नित कर विधिवत खरीद की कार्रवाई की जाए। निर्देश दिया कि पायलट की उपलब्धता के मद्देनजर हेलीकॉप्टर की व्यवस्था वेट लीज के आधार पर की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने पुलिस थानों में महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण की धीमी रफ्तार पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण के विभिन्न मॉडल तैयार कराया जाए। मुख्य सचिव इसकी समीक्षा अपने स्तर पर करेंगे।

17को एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग : मुख्यमंत्री17 फरवरी को जिलों में कानून-व्यवस्था की हालत और क्राइम पैटर्न पर सभी एसपी, डीआईजी और आईजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और समीक्षा बैठक में जिलावार, थानावार-शीर्षवार अपराधों, अनुसंधान के लिए लंबित मामलों और स्पीडी ट्रायल की समीक्षा होगी।

थाना-पुलिसलाइन के लिए लीज पर जमीन का इंतजाम : मुख्यमंत्रीने कहा कि जिन थानों के पास भवन नहीं है, वहां पर लीज के आधार पर भूमि अधिग्रहण किया जाए। बगहा, मधुबनी, मधेपुरा और अररिया समेत जिन जिलों में जमीन के अभाव में अभी तक पुलिस लाइन नहीं है, वहां भूमि चिह्नित किया जाए।

पुलिस भवन निर्माण निगम की बड़ी परियोजनाओं में एक पुलिस पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी रखा जाएगा। बीएमपी- 14 और बीएमपी- 5 का मुख्यालय एक साथ पटना, बीएमपी- 11 का मुख्यालय सिमुलतल्ला, बीएमपी- 15 का मुख्यालय वीरपुर और बीएमपी- 1 का मुख्यालय दीघा और स्वाभिमान बटालियन का मुख्यालय वाल्मीकिनगर में स्थापित होगा।

खबरें और भी हैं...