पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पटना समेत राज्य के 8 शहरों से गुजरेगी गंगा संस्कृति यात्रा

पटना समेत राज्य के 8 शहरों से गुजरेगी गंगा संस्कृति यात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | शनिवारको गंगोत्री से शुरू हो रही गंगा संस्कृति यात्रा बिहार के आठ शहरों से गुजरते हुए झारखंड के राजमहल में प्रवेश करेगी। गंगोत्री में सूर्योदय के समय यात्रा की शुरुआत होगी। 13 मार्च को गंगासागर में समापन होगा। इस दौरान कुल 262 समारोह आयोजित होंगे। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह गंगा के प्रति जागरुकता पैदा करने का बड़ा प्रयास है। यह यात्रा बिहार के बक्सर, बलिया, छपरा, वैशाली, पटना, बेगूसराय, मुंगेर, सुल्तानगंज और भागलपुर से गुजरेगी। अगला पड़ाव झारखंड का राजमहल होगा। यात्रा का केंद्र वाराणसी है। यहां संगम से वाराणसी तक के सांस्कृतिक विरासत पर चर्चा होगी। संगोष्ठी में गंगा की सांस्कृतिक विविधता, विरासत और उसे बचाने के उपायों पर विचार होगा। बिहार में संगोष्ठी का आयोजन जेपी विवि छपरा, पटना विवि, तिलका मांझी भागलपुर विवि में होगा।

खबरें और भी हैं...