पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पटना गुजरात में 1000 करोड़ के जमीन घोटाले की एसआईटी जांच हो : आप

पटना- गुजरात में 1000 करोड़ के जमीन घोटाले की एसआईटी जांच हो : आप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1000 करोड़ के जमीन घोटाले का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का इस्तीफा मांगा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को करगिल चौक पर पुतला फूंका। को-ऑर्डिनेटर मनोज कुमार ने कहा कि घोटाले की एसआईटी जांच की जाए। जब तक आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री रहेंगी, तब तक निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। यह घोटाला नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुआ था। उस समय आनंदीबेन पटेल राजस्व मंत्री थीं। मौके पर पर्यवेक्षक राहुल सिंह, अमर प्रसाद, प्रदीप सिंह, विद्याभूषण शर्मा, रूपम झा, उमा दफ्तुआर, प्रो. दिनेश देव उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...