पटना- एससी-एसटी छात्रों को समय पर मिलनी चाहिए छात्रवृत्ति : कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता लालबाबू लाल ने मुख्यमंत्री और कल्याण मंत्री से अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को वक्त पर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि छात्रवृत्ति के भुगतान में अड़ंगा डालने वाले कर्मचारियों और पदाधिकारियों की जिम्मेवारी तय कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि छात्रों को समय से छात्रवृत्ति मिल सके।