पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पटना पूर्व सांसद केदार पासवान के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पटना- पूर्व सांसद केदार पासवान के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोसड़ा के पूर्व सांसद केदार पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि वे प्रख्यात राजनेता समाजसेवी थे। वे गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहे। दरभंगा के बहेड़ी थाने के चंदौना गांव निवासी पासवान वर्ष 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर रोसड़ा (सु) से सांसद निर्वाचित हुए थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। वे लंबे समय से बीमार थे। दरभंगा में उनका इलाज चल रहा था। वे अपने पीछे एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

खबरें और भी हैं...