पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पटना रालोसपा ने हरलाखी विधानसभा उपचुनाव में धांधली की आशंका जताई

पटना- रालोसपा ने हरलाखी विधानसभा उपचुनाव में धांधली की आशंका जताई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रालोसपा के प्रवक्ता मनोज लाल दास मनु ने कहा कि हरलाखी विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी की सुनिश्चित हार को देखते हुए सत्ता पक्ष द्वारा बड़े पैमाने पर धांधली किए जाने की आशंका है। विधायक बसंत कुशवाहा की मौत से रालोसपा प्रत्याशी के प्रति सहानुभूति लहर है। मात्र दो माह में ही जनता का विश्वास सरकार से उठ चुका है। एनडीए नेताओं के प्रचार के बाद रालोसपा प्रत्याशी सुधांशु शेखर के पक्ष में चल रही लहर से बौखला चुके सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा चुनाव में धांधली किए जाने की आशंका है। कई मंत्री और विधायक क्षेत्र में जमे हुए हैं। प्रशासन की भूमिका भी संदेहास्पद है।

खबरें और भी हैं...