लाठीचार्ज के विरोध में किया राजभवन मार्च
पटना|पीयू मुख्यालयमें चल रहा एआईएसएफ का धरना शुक्रवार को खत्म हो गया। कार्यकर्ता पटना वीमेंस कॉलेज की उन छात्राओं के समर्थन में धरना पर थे जिन्हें परीक्षा फॉर्म भरने से रोक दिया गया है। वहीं कुलपति आवास पर पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ राजभवन मार्च भी निकाला और पूरे राज्य में प्रतिरोध दिवस मनाया। इस दौरान एआईएसएफ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य आकाश गौरव ने कहा कि हमारा आंदोलन तबतक जारी है, जब तक कुलपति और पटना वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या को बर्खास्त नहीं किया जाता। धरना खत्म कराने में कुलानुशासक जीके पिल्लई, रामबाबू कुमार, अजय कुमार, निखिल कुमार झा शामिल रहे।