अपराध को लेकर आमलोगों में बेचैनी, अपराधियों पर हो सख्ती
राजदके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने प्रदेश में अपराध की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर पुलिस प्रशासन को मुस्तैद के लायक बनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हाल की कई घटनाआें को लेकर जनमानस बना है कि अपराध बढ़ रहा है। इसकी रोकथाम के लिए सबका सहयोग लेना चाहिए। सर्वदलीय बैठक बुलाने में क्या हर्ज है? उन्होंने कहा कि हम किसी को नसीहत और सलाह नहीं दे रहे हैं, बल्कि अपराध को लेकर आमलोगों की चिंता और बेचैनी देख अपराधियों पर सख्ती बरतने और जल्द से जल्द सजा दिलाने पर जोर दे रहे हैं। राजद सत्ता में साझीदार है, तो हमें तो सबसे पहले चिंता होनी ही चाहिए। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या हो या अन्य किसी हत्या हुई हो, आमलोगाें का कानून का राज के प्रति विश्वास के लिए अपराधियों को धरपकड़ कर उसे शीघ्र सजा दिलानी ही होगी।