774 बच्चों को मिला परवरिश योजना का लाभ
पटना। पटनाजिले के 773 अनाथ बच्चों को परवरिश योजना का लाभ दिया गया। डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने समीक्षा बैठक के दौरान जिले के प्रत्येक बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को 100 अनाथ बच्चों को ढूंढने का निर्देश दिया है। योजना के तहत बैंक के माध्यम से अनाथ बच्चों को 900 से 1000 रुपया प्रतिमाह 18 वर्षों तक दिया जाता है। डीएम ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए फुलवारी की आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका पिंकी कुमारी, बिहटा की आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका मंजू सिंह, मसौढ़ी की आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका विभा सिन्हा फतुहां की पर्यवेक्षिका ममता कुमारी सहित फुलवारी के बालविकास परियोजना पदाधिकारी को सम्मानित किया। लोग इस योजना के संबंध जानकारी सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई के मोबाइल नंबर 8406801008, 7543033154 पर ले सकते हैं।