पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • एआईपीएमटी: 15 20 फरवरी तक आवेदन फॉर्म में सुधार

एआईपीएमटी: 15-20 फरवरी तक आवेदन फॉर्म में सुधार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| एआईपीएमटी-2016के आवेदन में रह गई गलती को सुधारने का अंतिम मौका मिला है। अभ्यर्थी 15 से 20 फरवरी की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। सीबीएसई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक फॉर्म में जन्मतिथि, स्टेट कोड्स, जेंडर, कैटेगरी और डिसएबिलिटी स्टेटस में ही परिवर्तन संभव है। सुधार के बाद अभ्यर्थियों को इसका प्रिंट लेने का भी निर्देश है। इसे साथ में रखना होगा। अन्य कहीं त्रुटि होने पर उसमें सुधार नहीं किया जा सकता। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद मौका नहीं मिलेगा।

पटना| सीबीएसईने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए प्राइवेट कैंडिडेट्स का एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिया है। परीक्षार्थी वेबसाइट cbse.nic.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा मार्च में होगी।

ऑनलाइनमिलेगा पेपर: सीबीएसईने 9वीं और 10वीं की स्कूल बेस्ड परीक्षाओं की डेट जारी कर दी है। प्रश्नपत्र बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन मिलेगा। बोर्ड ने सर्कुलर जारी किया है। स्कूलों को 10 मार्च से परीक्षा शुरू करने के निर्देश है।

खबरें और भी हैं...