हर साल गरीब बच्चों को पढ़ाने की घोषणा
पटना | लायंसक्लब ऑफ पाटलिपुत्र श्री राधे और मॉडर्न स्कूल संयुक्त रूप से हर साल 50 गरीब बच्चों को पढ़ाएंगे। यह घोषणा शुक्रवार को क्लब के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिन्हा के जन्मोत्सव पर की गई। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। अध्यक्ष ने कहा कि क्लब समाज के पिछड़ों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। स्कूल की प्राचार्या मीरा पूर्वे ने कहा कि गरीब बच्चों को शिक्षा देने का संकल्प है। कार्यक्रम में राजीव कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार पूर्वे, राजकुमार सिन्हा आदि थे।