शिक्षकों को भत्ता देने की मांग
पटना | नियोजितशिक्षक न्याय मोर्चा के प्रदेश संयोजक शिवेंद्र कुमार पाठक ने बिहार बोर्ड के अध्यक्ष एवं सचिव से मिलकर शिक्षकों को मैट्रिक इंटर परीक्षा के दौरान होनेवाली समस्या पर बात की। प्रदेश संयोजक ने बताया कि वीक्षण में लगे शिक्षकों को ठहराव भत्ता, परिवहन भत्ता, रिफ्रेशमेंट भत्ता देने की मांग अध्यक्ष सचिव से की। निरीक्षण दल में केवल पदाधिकारी एवं शिक्षक होने चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में शिवनारायण पाल, रवि रंजन ओझा, नूर आलम, अभय कुमार थे।