धूमधाम से मना स्कूल का वार्षिकोत्सव
पटना| नालंदाइंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। महात्मा गांधी नगर स्थित स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि पशुपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह थे। बच्चों ने योग, नृत्य एवं बाल विवाह पर आधारित नाटक बेदर्द जमाना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रियांशु, राधा, आंचल, विवेक, तन्नू, रणवीर ने भागीदारी निभाई। इस मौके पर कर्मचारी चयन आयोग के सचिव परमेश्वर राम, संयुक्त सचिव लोकायुक्त जेपी सिंह, परशुराम शास्त्री, पीएस दयाल मौजूद रहे।