पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • हेडली ने सीधे इशरत का नाम नहीं लिया : संजय

हेडली ने सीधे इशरत का नाम नहीं लिया : संजय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इशरत जहां मामले पर भाजपा ने बोला हमला

सच्चाई से तिलमिला गए हैं तेजस्वी यादव : लोजपा

पूर्वउपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि आतंकी हेडली के खुलासे के बाद देश से माफी मांगने की बजाय जदयू कांग्रेस के नेता कुतर्क पर उतर आए हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन के प्रति केवल नरमी बरती, बल्कि जून, 2004 में नरेंद्र मोदी की हत्या के इरादे से गुजरात पहुंचे लश्कर के चार आतंकियों के मारे जाने पर उन्हें बेगुनाह बताने के लिए मुठभेड़ को फर्जी साबित करने की कोशिश की। इन आतंकियों के साथ मारी गई इशरत जहां को तो बिहार की बेटी तक बताया गया। कांग्रेस से करीबी को गठबंधन में बदलने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आतंकियों के प्रति लगातार नरमी बरती। नीतीश सरकार के समय ही बिहार में आतंक का दरभंगा मॉड्यूल मजबूत हुआ।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इशरत जहां पर दिए गए अपने बयान पर पश्चाताप करना चाहिए और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने कहा कि इशरत जहां को बिहार की बेटी कहने वाले नेताओं को माफी मांगनी चाहिए। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर ने कहा कि इशरत को बिहार की बेटी कहने वाले नेताओं को शर्म आनी चाहिए और चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। यह कहकर कि हेडली हरिश्चंद्र नहीं, जदयू के नेता धर्म की आड़ में गंदी राजनीति कर रहे हैं। इन्हें वोट की राजनीति में आतंकवादी को भी राज्य की बेटी बताने में शर्म नहीं रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मुद्दे पर राज्य की जनता से माफी मांगनी होगी।

खबरें और भी हैं...