पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • भाजपा सांसद ने किया शहीद की प्रतिमा का अनावरण

भाजपा सांसद ने किया शहीद की प्रतिमा का अनावरण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|भाजपा सांसदआरके सिन्हा ने शुक्रवार को अनीसाबाद स्थित चित्रगुप्त समाज बिहार झारखंड परिसर में शहीद कैप्टन सोमेश श्रीवास्तव की प्रतिमा का अनावरण किया। सांसद ने कहा कि कैप्टन सोमेश एक सच्चे देशभक्त थे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते 4 मार्च वर्ष 2001 को मनाली-लेह करगिल रोड पर हिमस्खलन होने से शहीद हो गए थे। सोमेश के पिता मदनलाल ने कहा कि साेमेश की प्रारंभिक शिक्षा लोयला स्कूल में हुई थी। महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग करने के बाद 1995 में इंडियन मिलिट्री एकेडमी में योगदान दिया था। 6 साल के सेवाकाल में उन्हें कई पदक मिले। दीघा विधानसभा के विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि ऐसे वीरों का बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। चित्रगुप्त समाज के महासचिव प्रदीप कुमार चुन्नू, अध्यक्ष अवधेश प्रसाद, रिटायर डीएसपी हरेंद्र प्रसाद,अजय वर्मा, रंजीत वर्मा, रंजीत कुमार सिन्हा, अमित कुमार, लक्ष्मण सिन्हा, रामजी प्रसाद आदि ने विचार रखे।

शहीद की प्रतिमा का अनावरण करते सांसद आर के सिन्हा।

खबरें और भी हैं...