शहीद हनुमंतथप्पा की याद में शोकसभा
पटना| अधिवक्ताखुला मंच की तरफ से शुक्रवार को शहीद हनुमंतथप्पा की शहादत पर शोक सभा का आयोजन हुआ। वकीलों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान अध्यक्ष राज कुमार प्रसाद, सुधांशु शेखर, किसलय कुमार, सुमन कुमार, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे। स्वराज अधिकार मोर्चा की तरफ से दानापुर में शोक सभा का आयोजन हुआ। मौके पर अध्यक्ष राजीव रंजन ने शहीद के लिए परमवीर चक्र की मांग की। इस दौरान स्मिता सिंह, पल्लवी, राज कुमार प्रसाद आदि मौजूद रहे।