मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर कल
पटना | ऑक्सीजनट्रामा एंड मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल की ओर से रविवार को तैलिक उत्सव हॉल, महाराजगंज में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा। सचिव शिशिर कुमार ने बताया कि उद्घाटन विधायक नंद किशोर यादव करेंगे। डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि शिविर में ब्लड शुगर, बीएमडी जांच एवं दवा वितरण नि:शुल्क किया जाएगा। डॉ. रजनी कुमारी स्त्री राेग पर परामर्श देंगी।