वोटिंग हड़ताल के पक्ष में तो 11 अप्रैल से रेल चक्का जाम
पटना। ईस्टसेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की हड़ताल को लेकर चल रही वोटिंग शुक्रवार को पटना जंक्शन पर संपन्न हो गई। यूनियन के संयुक्त सचिव एके शर्मा ने कहा कि अगर परिणाम हड़ताल के पक्ष में आया तो 11 अप्रैल को हाेने वाली हड़ताल के बारे में 11 मार्च को सभी महाप्रबंधकों के पास नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद 11 अप्रैल को सुबह 6 बजे से रेलवे कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेेंगे।
कईमांग कर रहे हैं रेल कर्मचारी
ईस्टसेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अनुसार- प्रस्तावित ग्रुप बीमा योजना की प्रीमियम राशि का 50 प्रतिशत ग्रुप बी एवं सी कर्मचारियों को सरकार द्वारा भुगतान करने की मांग की गई है। मौैके पर शाखा मंत्री सुनील कुमार सिंह, अध्यक्ष बिंदु कुमार, सहायक सचिव विजय कुमार आदि मौजूद थे।