श्री श्याम मंदिर में भजन कीर्तन महाआरती
पटना सिटी| चौकस्थित श्री श्याम प्रभु के मंदिर प्रांगण में एकादश श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस समारोह शुरू हुआ। शुक्रवार को बाबा का अलौकिक शृंगार हुआ। भजन कीर्तन महाआरती हुई। गौरीशंकर सुल्तानियां के नेतृत्व में 301 महिलाओं ने अखंड जोत पाठ में भाग लिया। मंदिर की सजावट संतोष दारूका के नेतृत्व में हुई। कोलकाता के गायक कुमार दीपक ने भजन प्रस्तुत किए।