पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पानी भरने के विवाद मेंे बच्चे को कुएं में फेंका

पानी भरने के विवाद मेंे बच्चे को कुएं में फेंका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीचापाकल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में 20 वर्षीय युवक ने रात में अंधेरे का फायदा उठाकर 10 साल के बच्चे को कुएं में डाल दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत से बच्चे को बाहर निकाला। हालांकि उसकी हालत काफी गंभीर थी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। पटना में एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया जाता है कि सदिसोपुर निवासी अशोक ठठेरा की प|ी नगीना देवी अपने घर के सामने सरकारी चापाकल पर गुरुवार रात करीब आठ बजे कपड़ा धो रही थी। तभी पड़ोसी मदन साव भी चापाकल पर पानी लेने पहुंचा। चापाकल पर पहले से कपड़ा धो रही नगीना ने उसे थोड़ी देर इंतजार करने के लिए कहा। दोनों में इस बात पर बहस होने लगी। बहस होते देख दोनों के परिजनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

इसी विवाद को लेकर रात में नगीना देवी के नाती दस वर्षीय सन्नी को पड़ोसी मदन साव के छोटे बेटे 20 वर्षीय बिट्टू कुमार ने कुएं में डाल दिया। बिट्टू के परिजनों का कहना है कि उनका बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इसलिए ऐसा कर दिया। थानाध्यक्ष राज बिंदु प्रसाद ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल दस वर्षीय सन्नी।

खबरें और भी हैं...