ट्रेन से गिरकर कटा युवक, मौत
खगौल| दानापुरस्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर शुक्रवार को एक युवक ट्रेन से गिर कर कट गया। जीआरपी ने गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए मंडल रेल अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुर गाड़ीखाना के रहनेवाले रामबली के 25 वर्षीय पुत्र वशिष्ठ कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राम प्रबोध यादव ने बताया कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। घटना के वक्त पटना-इंदौर एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी।
वशिष्ठ कुमार