पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • ग्राहकों की शिकायत पर वरीय डाक अधीक्षक ने पोस्ट मास्टर को फटकारा

ग्राहकों की शिकायत पर वरीय डाक अधीक्षक ने पोस्ट मास्टर को फटकारा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मसौढ़ी। मसौढ़ीस्थित डाकघर के क्रियाकलापों के खिलाफ मिल रही शिकायतों को लेकर शुक्रवार को पटना के वरीय डाक अधीक्षक आरबी चौधरी डाकघर पहुंचे। इस दौरान ग्राहकों अभिकर्ताओं द्वारा की गई शिकायत पर उन्होंने पोस्टमास्टर को कड़ी फटकार लगाई। भविष्य में शिकायत मिलने पर उन्होंने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने लोगों को दो-तीन दिनों में क्रियाकलापों में सुधार का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि पहले 5 जनवरी से 19 जनवरी तक कोर बैंकिंग सर्विस यानी सीबीएस के कारण मसौढ़ी पोस्टऑफिस बंद था और फिर 20 जनवरी से खुलने के बावजूद भी कभी लिंक फेल तो कभी अन्य कारण बता जमा, निकासी समेत अन्य कार्य बाधित थे। अभिकर्ताओं का आरोप था कि एसबीआई खाता खोलने में भी नाजायज वसूली की जा रही थी। इसके कारण आए दिन डाकघर में हंगामा होता था। पिछले दिनों अभिकर्ताओं ने पटना जाकर इसकी शिकायत वरीय डाक अधीक्षक से की थी। इधर शुक्रवार को इसकी जांच करने डाकघर पहुंचे एसएसपी ने पोस्टमास्टर को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए रविवार को पोस्टमास्टर अभिकर्ताओं के दो सदस्यीय टीम को पटना कार्यालय में बैठक में आने को कहा। मौके पर प्रशिक्षु आईपीएस हम्माद जफर भी मौजूद थे। उन्होंने वहां एक अतिरक्ति कंप्यूटर ऑपरेटर मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...