पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • महिला बोगी में हुड़दंग मचा रहे 9 गिरफ्तार

महिला बोगी में हुड़दंग मचा रहे 9 गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मसौढ़ी | 63245अप सवारी गाड़ी की महिला बोगी में अवैध ढंग से यात्रा करने हुड़दंग मचाने के आरोप में शुक्रवार को तारेगना जीआरपी ने नौ यात्रियों को बोगी से गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी ने बताया कि सवारी गाड़ी की पिछली महिला बोगी में नौ यात्री पटना से सवार हो गए और उन्होंने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। बाद में कुछ महिला यात्रियों गार्ड ने इसकी सूचना तारेगना जीआरपी को दी। तबतक ट्रेन तारेगना स्टेशन पहुंच चुकी थी। जीआरपी ने उक्त बोगी को चारों तरफ से घेर लिया और बोगी से नौ पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें प्रवीण कुमार, अंशु कुमार, सोनू कुमार,दीपक कुमार, प्रद्युम कुमार, सतीश कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार अरविंद सिंह शामिल हैं। जीआरपी ने बताया कि सभी गिरफ्तार लोगों को शनिवार को जेल भेज दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...