रणजी सेमीफाइनल मैच आज से
रणजी सेमीफाइनल मैच आज से
वडोदरा/कटक| शनिवारसे असम का सेमीफाइनल में सौराष्ट्र से वडोदरा में मुकाबला होना है जबकि मध्य प्रदेश की टीम के सामने 40 बार की चैंपियन मुंबई की कटक में चुनौती होगी। असम पहली बार फाइनल में लक्ष्य बनाने के इरादे से उतरेगा।
15को नि:शक्त खिलाड़ियों का चयन
पटना| अंतरराज्य नि:शक्त ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम का चयन 15 फरवरी को होना है। खिलाड़ियों का चयन जीएस ग्राउंड गर्दनीबाग में सुबह साढ़े दस बजे से होगा। राज्य के सभी जिलों के नि:शक्त खिलाड़ी 40 प्रतिशत नि:शक्तता प्रमाण-पत्र के साथ चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला 26 से 28 फरवरी तक चलेगी। इस बात की जानकारी बिहार विकलांग खेलकूद संघ के सचिव राजेश कुमार सिंह ने दी।
बास्केटबॉलमें ब्लू पैंथर ने मारी बाजी
पटना| पटनावीमेंस कॉलेज में आयोजित एक दिवसीय बास्केट बॉल मैच में ब्लू पैंथर ने जीत हासिल की। पटना वीमेंस कॉलेज में शुक्रवार को एक दिवसीय बास्केट बॉल मैच का आयोजन किया गया। 3 टीमों के बीच आयोजित इस मैच में रेड राइनो, ब्लू पैंथर और येलो टाइगर के नाम से स्टूडेंट ने हिस्सा लिया। हर टीम में अलग अलग डिर्पाटमेंट की 12 लड़कियों की टीम रही। खिलाड़ी सेलिना टिर्की की याद में कॉलेज में टूर्नामेंट आयोजित किया गया। सेलिना टिर्की बिहार की पहली बास्केट बॉल कोच थीं। मैच के दौरान चीफ गेस्ट के रुप में कार्यकारी प्रिंसिपल डाॅ. सिस्टर एम रीमा एसी, स्पोर्टस इंचार्ज डॉ. मंजुला सुशीला, काजी बुशरा अहमद, सिस्टर एम तनीशा एसी उपस्थित थे।