पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटना ने दिल्ली को हराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे | पटनापायरेट्स ने स्टार स्पाेर्ट्स प्रो कबड्डी लीग में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए दबंग दिल्ली को 47-34 से हराया। पटना ने मैच के शुरुआत से ही एक के बाद एक हमले बोलते हुए 28वें मिनट तक दिल्ली पर 34-17 की बढ़त बना ली। दिल्ली के दबंगों ने इसके बाद वापसी की भरपूर काेशिश की। लेकिन अंत में उसे 34-47 से हार का सामना करना पड़ा। पटना की टीम सात मैचों में अपनी छठी जीत से 33 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है जबकि दबंग दिल्ली की यह सातवें मैच में सातवीं हार है। पटना की ओर से दीपक ने सर्वाधिक 15 अंक हासिल किए जबकि प्रदीप ने 11 अंक अर्जित किए।

वहीं, जयपुर पिंक पैंथर्स और पुणेरी पल्टन के बीच खेला गया मुकाबला 32-32 से बराबरी पर छूटा। इस सीजन का यह दूसरा मैच है जो कि टाई रहा।

खबरें और भी हैं...