स्टार्टआप के अनुकूल माहौल के लिए बिहार के उद्यमियों की आज ‘बेस्ट-टॉक’
पटना| बिहारउद्यमी संघ दिल्ली के कनॉट प्लेस के 69, रीगल बिल्डिंग में शनिवार को ‘बेस्ट-टॉक’ का आयोजन कर रही है। सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मकसद है कि बिहार में स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल का निर्माण हो। स्टार्टअप पॉलिसी से लेकर सरकार के प्रयासों को स्टार्टअप की जरूरतों के अनुरूप ढ़ाला जा सके। 21 मार्च को बिहार उद्यमी संघ की तीसरी समिट आयोजित होगी। इसका उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार करेंगे। इसके प्री-इवेंट आयोजन के तौर पर बेस्ट-टॉक का आयोजन नई दिल्ली में कर रहे हैं।