पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • जल्द बिहार के इंडस्ट्रीज विभाग में सारा काम ऑनलाइन होगा

जल्द बिहार के इंडस्ट्रीज विभाग में सारा काम ऑनलाइन होगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|बिहार केइंडस्ट्रीज विभाग में जल्द ही सारा काम ऑनलाइन होगा। वजह बताते हुए बिहार के उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक बीएन प्रसाद बोले- उद्यमी को अपना प्लांट शुरू करने के पहले लगभग दो दर्जन विभागों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

लोगों को यहां के सिस्टम पर विश्वास नहीं होता है। वे शुक्रवार को बीआईए सभागार में आयोजित नेशनल प्रॉडक्टिविटी काउंसिल की परिचर्चा में बोल रहे थे। एमएसएमई डीआई के पटना निदेशक आरपी वैश्य ने कहा कि बिहार जैसे प्रदेश में प्रॉडक्टिविटी सबसे जरूरी घटक है। यदि बेहतर प्रॉडक्टिविटी होगी तो ही उद्यमी आकर्षित होंगे। नेशनल प्रॉडक्टिविटी काउंसिल के डायरेक्टर पीआर उपाध्याय ने भी अपने विचार वयक्त किए।

खबरें और भी हैं...