नोट : मूवी के समय की जानकारी के लिए देखें पेज नंबर-2
बुद्ध स्मृति पार्क में लेज़र शाे से जानें बिहार का इतिहास
पटनाजंक्शन के ठीक सामने स्थित बुद्ध स्मृति पार्क में लेजर शो में बिहार के गौरवशाली इतिहास, रामायण और महाभारत काल के महापुरुषों, बुद्ध, महावीर, मगध साम्राज्य, अशोक का स्वर्ण काल, विदेशी बौद्घ भिक्षुओं की नालंदा बिहार यात्रा, आर्यभट्ट का विज्ञान में योगदान, वीर कुंवर सिंह द्वारा अंग्रेजों के विरूद्ध छापामार युद्ध, चंपारण आंदोलन, खुदीराम बोस, डॉ. राजेंद्र प्रसाद से जेपी की संपूर्ण क्रांति तक देख सकते हैं।
कहांऔर कब... बुद्ध स्मृति पार्क, 7:00 pm रोजाना
गोलघर की दीवारों के अंदर चल रहा लेजर शो
गोलघरके अंदर लेजर शो चल रहा है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और भवन निर्माण विभाग के सौजन्य से लेजर शो का आयोजन पूरे सप्ताह किया जा रहा है। लेजर शो 35 मिनट का रहता है। बच्चों के संग लेजर शो का आनंद उठाने जा सकते हैं, जहां वह बिहार की सभ्यता और संस्कति से रूबरू हो सकते हैं।
कहांऔर कब... गोलघर, 10:00 am से 5:00 pm रोजाना
बिहार म्यूजियम में चाइल्ड गैलरी है खास
पटनाम्यूजियम से आकार में बहुत बड़ा बिहार म्यूजियम फिलहाल पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है, लेकिन इसमें कुछेक दीर्घा आप घूमकर देख सकते हैं। इसके ओरिएंटेशन और चाइल्ड गैलरी में कई तरह की ऐसी चीजें दिखेंगी, जो बच्चों और इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए रोमांचकारी हैं।
कहांऔर कब... बिहार म्यूजियम, बेली रोड, 10:00 am रोजाना
in theater
on TelEvision
enTeRTainmenT sHoW
photo Exhibition
movie / SHOW
फीडबैक प्लीज़
अपनेसुझाव, खबर या कार्यक्रम के लिए मेल करें -
dbstarpatna@gmail.comयाbhaskarpatna@dbcorp.inपर।
अन्यथा, फोन करें - 0612-३९22000 पर।
अपनी प्रतिक्रियाएं आप हमें ९२००००११६४ पर एसएमएस भी कर सकते हैं।