पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नई बनी सड़क पर पानी भरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजेंद्रनगर टर्मिनल के सामने पत्रकार नगर के सी-1 से सी-6 तक के सड़क निर्माण पूरा होने के बावजूद स्थानीय निवासी परेशान हैं। विभागीय मंत्री के डर से संवेदक ने सड़क को जैसे-तैसे बना दिया और नगर निगम के कार्यपालक अभियंता या उनके कनीय अधिकारियों ने इसपर ध्यान नहीं दिया। ढलान का ध्यान नहीं रखने और जल निकासी का प्रावधान नहीं सोचने के कारण सड़क पर पानी जम गया है। निगम की ओर से डस्टबिन नहीं दिए जाने के कारण जलजमाव वाले स्थान पर ही कूड़ा जमा होने की आशंका है। इस संबंध में स्थानीय निवासियों की ओर से नगर निगम के कंकड़बाग अंचल में शिकायत भी पहुंच चुकी है। लोग आश्चर्यचकित भी हैं कि मंत्री तक मामला पहुंचने के बाद भी सड़क को जैसे-तैसे बना कर छोड़ दिया गया है।

डीबी स्टार ने पाइपलाइन टूटने से बंद काम मरम्मत के बाद भी शुरू नहीं शीर्षक से खबर को 3 दिसंबर के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद लगातार फॉलोअप से सड़क कुछ-कुछ बनती रहीं। कुछ दूर तक सड़क छोड़ देने की बात डीबी स्टार के जरिए जब विभागीय मंत्री तक पहुंची तो अगली सुबह कुछ घंटे में ही सड़क बना दी गई थी।

विभागीय मंत्री तक बात पहंुची तो कुछ घंटे में बनी थी सड़क।

FOLLOW-UP

खबरें और भी हैं...