पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पिछड़ा-अति पिछड़ा विकास समिति जल्द, साल के अंत तक करने लगेगी काम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. राज्य में पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और विभिन्न समस्याओं का समाधान के लिए पिछड़ा-अति पिछड़ा विकास समिति बनेगा। साल के अंत तक समिति काम करने लगेगी। इसके गठन को लेकर पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है।
महादलित विकास मिशन की तर्ज पर यह काम करेगी। माना जा रहा है कि जल्द कैबिनेट से समिति निर्माण मंजूरी मिल जाएगी। समिति के माध्यम से पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की मॉनिटरिंग होगी। इस वर्ग के छात्रों और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगा। इसके माध्यम से कौशल विकास कराया जाएगा। पिछड़ी जातियों की परंपरागत व्यवसाय से अधिक लाभ दिलाने के लिए भी समिति आवश्यक कदम उठाएगी।
रोजगार के लिए जरूरत के मुताबिक कम ब्याज दर पर उचित ऋण दिलाएगी। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए निजी कोचिंग संस्थानों और कुशल शिक्षकों से करार करेगी। जरूरत होने पर काउंसलिंग की भी व्यवस्था करेगी। शिकायतों के निवारण और लोगों को जागरूक करने के लिए कॉल सेंटर बनाया जाएगा।
सचिव होंगे मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी
पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्कूलों और छात्रावासों की बेहतरी के लिए समिति प्रारूप तैयार कर सकेगी। उसकी अनुशंसा पर सरकार आवश्यक कदम उठा सकेगी। इस वर्ग में आर्थिक और सामाजिक रूप से सबसे पिछड़ी जाति के कल्याण के लिए आवश्यक योजना समिति के माध्यम से बनेगी। समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सचिव होंगे, जबकि इसमें एक निदेशक और विभाग के अधिकारी होंगे। समिति में प्रोजेक्ट मैंनेजर और अन्य कर्मियों की नियुक्ति होगी। इसका अलग कार्यालय होगा। मुख्यमंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक में समिति के निर्माण विभागीय अधिकारियों से प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया था। सरकार की स्वीकृति के बाद यह अस्तित्व में आ जाएगी।
पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग विभाग के सचिव पंकज कुमार ने बताया कि राज्य में पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग विकास समिति का गठन का प्रस्ताव है। विभाग की ओर से इस दिशा में कार्रवाई की जा रही है। समिति के माध्यम से पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग के छात्र, छात्राओं से लेकर वर्ग से जुड़े सभी लोगों के विकास और कल्याण के कार्य होंगे। इस वर्ग के लोगों को रोजगार दिलाने में यह समिति बड़ी जिम्मेदारी निभाएगा।
खबरें और भी हैं...