पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वेलेंटाइन डे से पहले दीपक को मिली मौत की सौगात, पेड़ से लटकती मिली लाश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरा। बिहार के आरा के गजराजगंज में रहनेवाले दीपक को प्यार करने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। दीपक की लाश उसके घर के सामने ही नीम के पेड़ से लटकती मिली। दीपक की फैमिली का कहना है कि उसका अफेयर तिरोजपुर गांव की एक लड़की के साथ चल रहा था। अफेयर से नाराज लड़की के परिजनों ने दीपक की हत्या कर दी। क्यों गई दीपक की जान...
जानकारी के मुताबिक दीपक की प्रेमिका की शादी 12 फरवरी को होनेवाली है। लेकिन दीपक अपनी प्रेमिका के साथ ही घर बसाना चाहता था। दोनों इंटरकास्ट मैरेज करना चाहते थे। उधर लड़की के घरवाले इंटरकास्ट मैरेज के लिए राजी नहीं थे। वो दीपक को अपनी बेटी से दूर करना चाहते थे।
पुलिस का क्या है कहना
- पहले दोनों पक्षों में सुलह भी हुआ था, लेकिन दीपक शादी करने पर अड़ा था।
- दीपक के छोटे भाई नीतीश के बयान पर केस दर्ज किया गया है।
- लड़की के पिता बुचूल लाल, भाई सुजीत, सचिन समेत 7 लोगों पर एफआईआर हुआ है।
- लड़की के मामा को भी आरोपी बनाया गया है।
दोनों के बीच कैसे हुआ अफेयर ?
दीपक के परिजनों का कहना है कि दीपक छोटकी सासाराम हाईस्कूल में पढ़ता था। उसी स्कूल में पढ़ने के लिए तिरोजपुर से वो लड़की भी आया करती थी। दोनों के बीच यहीं नजदीकियां बढ़ गई, जो बाद में प्यार में बदल गया। कोचिंग आने के दौरान भी दोनों एक दूसरे से मिला करते थे।
खबरें और भी हैं...