पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • तेजस्वी यादव बोले: बिहार में सुशासन, दम है तो लगवाएं राष्ट्रपति शासन

तेजस्वी यादव बोले: बिहार में सुशासन, दम है तो लगवाएं राष्ट्रपति शासन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कानून का राज है। अपराधियों की गिरफ्तारी होगी। सरकार सुशासन और विकास के एजेंडे पर कायम है। इस दिशा में नीतियां बनाकर काम रही है। लेकिन, विपक्ष के लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए बिहार को बदनाम कर रहे हैं। केंद्र में एनडीए की सरकार है। दम है तो राष्ट्रपति शासन लगवाएं। जनता ने मुझे बहुमत दिया है। हमारी सरकार पांच वर्षों तक चलेगी। कहा कि केंद्र बिहार के विकास के लिए पैसा नहीं दे रहा है। इस पर विपक्ष के लोग आंदोलन नहीं करते। झारखंड में जेएमएम के नेता की हत्या हुई, एनडीए के लोग वहां जाकर आंदोलन नहीं करते। भाजपा गठबंधन में शामिल लोग कहां-कहां राष्ट्रपति शासन लगाएंगे। लोकतंत्र को छोड़कर राजतंत्र लाना चाहते हैं।
निष्पक्ष काम कर रही सरकार : एमएलए राजबल्लभ यादव प्रकरण तेजस्वी ने कहा कि कानून निष्पक्ष होकर अपना काम कर रहा है। बिहार में कानून के राज में आम और खास सब बराबर हैं। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उचित कार्रवाई की जाएगी।
संघ की भाषा बोल रहे लोजपा नेता : पत्रकारों के एक सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि लोजपा मुद्दे से भटक चुकी है। दलितों के विकास के नाम पर चुनाव लड़ने वाले लोजपा नेता सामंतियों और आरएसएस की भाषा बोलने लगे हैं। सांसद चिराग पासवान का नाम लिए बिना कहा कि वे तो आरएसएस के सदस्य हो चुके हैं। राष्ट्रीय मुद्दे पर राजद कोई समझौता नहीं करना चाहता। लेकिन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी को देखना चाहिए कि विश्वविद्यालय के छात्रों में भटकाव क्यों आ रहा है। भाजपा परस्त एबीवीपी छात्र संगठन विश्वविद्यालयों ने हंगामा व दबदबा कायम करने की कोशिश क्यों कर रही है। सभी मसलों में केंद्र सरकार को विचार करने की जरूरत है।
खबरें और भी हैं...