पटना। राज्य सरकार ने बिहार कैडर के चार आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे तीन अफसरों की पोस्टिंग की गई है। गृह विभाग ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। संजीव कुमार सिंहल को बीएमपी का एडीजी बनाया गया है। दीपक रंजन को बीएमपी-16 पटना का कमांडेंट बनाया गया है।
सुशील ईओयू के एएसपी
वहीं एटीएस के एएसपी डी. अमरकेश को बेलसंड का एसडीपीओ, एसटीएफ के एएसपी जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी को भभुआ का एसडीपीओ, कटिहार के रेल एएसपी विशाल शर्मा को मनिहारी का एसडीपीओ और एसटीएफ के एएसपी उपेंद्र नाथ वर्मा को महनार का एसडीपीओ बनाया गया है। वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे मनीष को छपरा सदर का एसडीपीओ बनाया गया है। इसके अलावा बिहार पुलिस सेवा के तीन अफसरों का भी तबादला किया गया है। भभुआ के एसडीपीओ सुशील कुमार को आर्थिक अपराध इकाई का एएसपी बनाया गया है। बेतिया के डीएसपी (मुख्यालय) अमित शरण को शेखपुरा का एसडीपीओ और सहरसा के एएसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी को रोसड़ा का एसडीपीओ बनाया गया है।