पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरस्वती पूजा विसर्जन में लड़कियों ने जमकर किया डांस, उड़ाए गुलाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भागलपुर. मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को विधि-विधान से किया गया। इस मौके पर लड़कियों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। रास्ते में यूथ्स ने अबीर-गुलाल भी उड़ाए। यहां के घाटों पर पूजा-अर्चना व आरती के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां सरस्वती को विदाई दी। प्रशासन ने दी थी हिदायत...
विसर्जन में डीजे के इस्तेमाल की सख्त हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद डीजे का खूब इस्तेमाल हुआ। कचहरी चौक से बरारी की ओर बढ़ती लगभग सभी प्रतिमाओं के साथ डीजे की धुन पर युवाओं की टोली थिरक रही थी।
सोमवार को भी होगा विसर्जन
कई स्थानों पर अभी भी मां शारदे की प्रतिमा विराजित हैं, जिनका विसर्जन सोमवार को किया जाएगा। रविवार को स्थानीय तालाब तो कहीं समीप के गंगा घाटों पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। एसएम कॉलेज घाट प्रतिबंधित होने के कारण अधिकांश प्रतिमाएं मुसहरी घाट व बरारी सीढ़ी घाट में ही विसर्जित की गई।
विसर्जन रूट पर तैनात थी पुलिस, नहीं दिखा बैरियर
सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन को लेकर पहली बार प्रशासन की ओर से रूट तय किए गए थे। एसएम कॉलेज घाट को प्रतिबंधित करते हुए प्रतिमाओं को इस रूट से गुजरना भी प्रतिबंधित किया गया था। इसके लिए आदमपुर चौक, सैंडिस कंपाउंड के उत्तरी गेट सहित चार स्थानों पर बैरियर लगाने की बात कही गई थी, लेकिन रविवार को विसर्जन के दौरान यहां कहीं भी बैरियर नहीं दिखे। हालांकि प्रतिमा को उधर जाने से रोकने के लिए इस स्थानों पर पुलिस बल अवश्य तैनात थी।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...
खबरें और भी हैं...