पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • हरलाखी उपचुनाव: भाकपा ने 26 बूथों पर पुनर्मतदान की मांग

हरलाखी विधानसभा उपचुनाव: भाकपा ने 26 बूथों पर पुनर्मतदान की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। भाकपा ने हरलाखी विधानसभा उपचुनाव में प्रशासन व पुलिस पर महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने कहा कि बोगस वोटिंग और बूथ कैप्चरिंग भी किया गया। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त और बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन देकर उन्होंने 26 बूथों पर पुनर्मतदान की मांग की है।

उन्होंने कहा कि 33, 41, 82, 87, 90, 100, 101, 112, 113, 115, 116, 117, 118, 125, 126, 136, 142, 153, 174, 199, 200, 201, 202, 204, 222 व 411 बूथ का मतदान रद्द कर फिर से चुनाव कराया जाए। भाकपा नेता ने आरोप लगाया कि इन बूथों पर हरलाखी, मधवापुर व बेनीपट्‌टी के अंचलाधिकारियों एवं बीडीओ के साथ हरलाखी, खीरहर, शहारघाट, मधवापुर व बेनीपट्‌टी के थाना प्रभारियों ने खुलेआम महा गठबंधन के उम्मीदवार का मदद की। मधुबनी के पुलिस अधीक्षक का मोबाइल फोन दिन भर ऑफ रहा। मतदान की वीडियोग्राफी नहीं हुई।

रालोसपा ने जीत का किया दावा
उधर, रालोसपा ने उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी सुधांशु शेखर की जीत का दावा किया है। प्रवक्ता मनोज लाल दास मनु ने कहा कि सत्तापक्ष के नेताओं और स्थानीय प्रशासन ने कई जगहों पर दलित और पिछड़े मतदाताओं को वोट डालने से रोका। इसके बावजूद पार्टी की जीत तय है।
खबरें और भी हैं...