पटना. खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा 15 से 24 फरवरी तक गांधी मैदान में आंचलिक पीएमईजीपी एवं खादी महोत्सव का आयोजन होगा। उद्घाटन राज्यपाल रामनाथ कोविंद करेंगे। इसमें बिहार, झारखंड, बंगाल, उड़ीसा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह सहित कई दूसरे प्रदेशों के विक्रेता प्रसिद्ध खादी उत्पादों के साथ आ रहे हैं।
ये होंगी महोत्सव में
इन उत्पादों के साथ-साथ कश्मीर की रंग बिरंगी उलेन वस्तुएं, मिथिलांचल की मधुबनी पेंटिंग एवं पीएमईजीपी के उत्पाद उपलब्ध होगी। गृह उपयोगी, साज सामग्री एवं खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी। महोत्सव में आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य जन सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।
क्या होगा विशेष
महोत्सव में आयोग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें अनोखा प्रयोग सौर ऊर्जा द्वारा स्वचलित चर्खों के माध्यम से कताई के साथ-साथ खादी वस्त्र बुनाई, तेलघानी एवं ग्रामीण कारीगरों द्वारा पारंपरिक विधि से निर्मित कुंभकारी वस्तुओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा। महोत्सव में आम जनता के लिए नि:शुल्क प्रवेश है। यह सुबह 11 बजे से रात्रि आठ बजे तक खुला रहेगा।