पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पासवान जाएंगे ओझवलिया, विशेश्वर ओझा के परिजनों से मिलेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. लोजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सोमवार को भोजपुर के ओझवलिया गांव जाएंगे। वहां वे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्व. विशेश्वर ओझा के परिजनों से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने उनकी निर्मम हत्या पर शोक किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओझा की हत्या से बिहार में एनडीए को भारी क्षति पहुंची है। उधर, लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम नवादा जाएगी और दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के परिजनों से मुलाकात करेगी। पार्टी प्रवक्ता ललन कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि घटना में राजद विधायक का नाम सामने आया है।
खबरें और भी हैं...