पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पाटलिपुत्र जंक्शन पर नहीं हुआ पार्किंग फैसला नहीं, अभी रहेगी फ्री

पाटलिपुत्र जंक्शन पर नहीं हुआ पार्किंग फैसला नहीं, अभी रहेगी फ्री

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों की पार्किंग को लेकर खींचतान जारी है। स्थानीय लोग और ऑटो यूनियन के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ अरविंद कुमार रजक ने कहा कि लोगों के सुरक्षित आने-जाने को लेकर ऑटो यूनियनों के साथ मीटिंग की गई है। जबतक इसका टेंडर नहीं किया जाता, अपनी मर्जी से कोई पार्किंग फीस नहीं वसूल सकता। प्राइवेट गाड़ियों के लिए पार्किंग फीस अभी फ्री है। बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ के महासचिव राजकुमार झा ने कहा कि रेलवे के सीनियर अधिकारियों से हमारी बातचीत लगातार जारी है।
ऑटो यूनियन ने भगाया
ऑटो यूनियन एक वर्ष से प्री-पेड ऑटो के लिए अपना प्रस्ताव देता आया है। अब स्थानीय लोग अपनी मर्जी से ऑटो किराया वसूल रहे हैं। शनिवार को ऑटो यूनियन के प्रतिनिधियों ने जाकर उन्हें तुरंत हटा दिया।
मनमाना किराया वसूली
बेली रोड से पाटलिपुत्र जंक्शन की दूरी डेढ़ किलोमीटर है। इतनी दूरी के लिए लोकल चालक 10 रुपए किराया वसूल रहे हैं। पटना जंक्शन के लिए प्रत्येक यात्री से 30 रुपए वसूल रहे हैं। रिजर्व के लिए दो से तीन किलोमीटर के लिए 200 रुपए तक वसूल रहे हैं।
प्री-पेड से यह होगा फायदा
प्री-पेड ऑटो की व्यवस्था होने पर यात्रियों को किमी के हिसाब से पैसे देने होंगे। ड्राइवर सहित गाड़ी की पूरी डिटेल पैसेंजर के पास होगी। इससे यात्रा सुरक्षित रहेगी। फोन से भी ऑटो की बुकिंग हो सकती है।
खबरें और भी हैं...