पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बृजनाथी सिंह मर्डर : रात में राघोपुर दियारा पहुंचे SSP, ताबड़तोड़ छापेमारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. लोजपा नेता आैर बाहुबली बृजनाथी सिंह के कातिलों आैर पटना पुलिस की एसआईटी के बीच चल रही ‘आंख मिचौली’ के बीच मंगलवार की रात इंट्री करते हुए एसएसपी मनु महाराज दल-बल के साथ अचानक राघोपुर दियारा में पहुंच गए। ताबड़तोड़ छापेमारी होने लगी। इसमें वैशाली पुलिस भी मदद कर रही थी।
एहतियात के तौर पर दियारा में एसटीएफ की टुकड़ी के अलावा अतिरिक्त बल पहले से तैनात है। कई गांव व टोले से होकर गंगा किनारे तक चप्पे-चप्पे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हर संभावित ठिकानों को खंगालने में पुलिस लगी रही। वैसे आधी रात तक कोई सफलता नहीं मिली थी। इसके पूर्व दिनभर फतुहा इलाके में कैम्प करके एसएसपी ने एसआईटी की जांच पर फोकस किया था। सुराग मिलने के बाद शाम ढलते ही एसएसपी गंगा पार गए।
हत्या राजनीति से प्रेरित: पासवान
केन्द्रीय खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री व हाजीपुर के सांसद राम विलास पासवान ने कहा कि राघोपुर के बाहुबलि पूर्व मुखिया व लोजपा नेता बृजनाथी सिंह की हत्या को राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने सरकार से इस हत्या कांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
खबरें और भी हैं...