पटना. केनाइन क्लब ऑफ बिहार की ओर से विद्यापति मार्ग स्थित बिहार पशु चिकित्सा संघ भवन में स्मॉल ब्रीड पेट शो का आयोजन किया गया। इस शो में 15 विभिन्न नस्ल के 55 श्वान शामिल हुए। इसमें पग, बिगल, कॉकर स्पाइनियल, स्पीट्ज,पॉरेनियन, डैसुंड, सीट्जू, लहासा एवं एपसो शो के मुख्य आकर्षण रहे।
सुबह 11 बजे शुरू होकर यह डॉग शो शाम चार बजे तक चला। क्लब के सचिव डाॅ.अजीत कुमार ने बताया कि शो के आयोजन का उद्देश्य प्रेमियों को श्वानों के रख-रखाव के संबंध में अद्यतन तकनीकी ज्ञान प्राप्त कराना था। प्रवीर घोष ने श्वानों की गुणवत्ता जांच की। वहीं निर्णायक दल में नंदिता बनर्जी, डाॅ. गायत्री मुखर्जी एवं डाॅ.मंजू सिन्हा थीं। इस मौके पर भारतीय पशु चिकित्सा संघ के प्रधान महासचिव डाॅ. बीरेश प्रसाद सिन्हा, डाॅ. अली अहमद खान उपस्थित थे।
गुणवत्ता के आधार पर पुरस्कृत
| स्थान | कुत्ते का नाम | नस्ल व मालिक का नाम |
| पहला | बेबी | पग (मृणालिनी सिन्हा) |
| दूसरा | मैक | पग (पार्थ) |
| तीसरा | प्लूटो | लहासा एपसो (प्रशांत सागर) |
| चौथा | डोनाल्ड | कॉकर स्पाइनियल (एस लामा) |
| पांचवां | ड्यूक | कॉकर स्पाइनियल (लेजली अंथोनी) |
| छठा | ताशा | सीट्जू नस्ल (मंजू चंद्रा) |
| सातवां | शेरू | पॉरेनियन (पियूष जैन) |
| आठवां | सैसी-टेरियर नस्ल (खुशी) |