पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हज यात्रा- फॉर्म भरने का आज आखिरी दिन, अब नहीं बढ़ेगी तिथि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. हज यात्रा के लिए सोमवार यानी 15 फरवरी तक ही फॉर्म जमा होगा। इसके बाद फाॅर्म भरने की तिथि नहीं बढ़ेगी। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद हज भवन में लोगों ने फाॅर्म जमा किए। अररिया स्थित अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के दफ्तर में भी फाॅर्म जमा किए गए हैं।
बिहार के हज यात्रियों की उड़ान 4 अगस्त से गया एयरपोर्ट से शुरू हो जाएगी। बिहार हज कमेटी के चेयरमैन हाजी इलियास उर्फ सोनू बाबू ने बताया कि रविवार की देर शाम तक लगभग 6200 लोगों ने फाॅर्म जमा कर दिए हैं। फाॅर्म भरने की तिथि एक बार बढ़ चुकी है, इसलिए अब नहीं बढ़ेगी। बिहार से हज का कोटा 9200 है।
खबरें और भी हैं...