शराबबंदी की घोषणा पर महिला ब्रिगेड व दुर्गा दस्ता ने मनाई होली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड और दुर्गा दस्ता से जुड़ी महिलाएं शुक्रवार को रंग-गुलाल उड़ाते और खुशी से झूमती-नाचती शराबबंदी लागू करने की घोषणा किए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देने उनके आवास पहुंचीं। महिलाओं ने कहा कि शराब की बिक्री बंद होने से उनको सम्मान की जिंदगी मिलेगी। महिलाओं ने कहा कि हमारे लिए शराब बंद होना एक वरदान के समान है।
महिलाओं के साथ जो भी अपराध होते हैं, उसका मुख्य कारण शराब होता है। जुलूस में अध्यक्ष रूबी कुमारी, वीणा देवी, पिंकी सिंह, रेखा देवी, सरोज देवी, गीता देवी, मधु देवी, मुन्नी देवी, पार्वती देवी, मीना देवी और शांति देवी शामिल रही। अध्यक्ष रूबी कुमारी ने बताया कि नीतीश कुमार ने महिलाओं की यह मांग पूरी कर लाखों गरीबों का घर उड़ने से बचा लिया।