पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सा को सेवा के रूप में अपनाएं

चिकित्सा को सेवा के रूप में अपनाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी | चित्रगुप्तसामाजिक संस्थान की ओर से शनिवार को प्रसिद्ध सर्जन डाॅ. नरेंद्र प्रसाद को पद्मश्री मिलने के उपलक्ष्य में नागरिक अभिनंदन किया गया। बेलवरगंज स्थित गिरिराज उत्सव पैलेस में आयोजित समारोह का उद‌्घाटन करते हुए विधानसभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र बाबू का जीवन संघर्ष सेवा की मिसाल है। वे गरीबों, पीड़ितों की सेवा में लगातार तल्लीन हैं। मुख्य अतिथि बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डाॅ. अनिल सुलभ ने कहा कि नरेंद्र बाबू को सम्मान सादगी समर्पण का सम्मान है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि पद्मश्री पाकर नरेंद्र प्रसाद सम्मानित नहीं हुए बल्कि पद्मश्री का अलंकरण डाॅ. प्रसाद को पाकर गौरवान्वित हुआ है। अपने सम्मान में डाॅ. नरेंद्र प्रसाद ने कहा कि आज गरीबों की सेवा में जुट जाने की आवश्यकता है। उन्होंने चिकित्सकों से चिकित्सा को पेशा की जगह सेवा के रूप में अपनाएं। कार्यक्रम के आरंभ मेें अनामिका श्रीवास्तव ने चित्रगुप्त वंदना प्रस्तुत किया। संचालन संस्था के महासचिव कमलनयन श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डाॅ. अशोक कुमार सिन्हा, राजेश बल्लभ, मनोरंजन कुमार, डाॅ. दिवाकर तेजस्वी, डाॅ. किरण शरण, एहसान अली अशरफ, डाॅ. रवि कुमार, डाॅ. अखिलेश्वरी नाथ, अवधेश सिन्हा, राजेश राज, लल्लू शर्मा, हेमलता शर्मा, रजी अहमद, तुषार कांति, अमरनाथ, आनंद मोहन झा, प्रो. चंद्रमोहन श्रीवास्तव, संदीप चंद्रा,संजय सिन्हा, आलेाक चोपड़ा समेत कई लोग उपस्थित थे। इधर, कुम्हरार स्थित भगवान जगन्नाथ आचार्य प्रशिक्षण महाविद्यालय के परिसर में भारती शिक्षा समिति एवं विद्या भारती उत्तर पूर्व की ओर से भी डाॅ. नरेंद्र प्रसाद का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

पटना सिटी के गिरिराज पैलेस में पद्मश्री नरेन्द्र प्रसाद को सम्मानित करते नई दिशा परिवार के लोग।