- Hindi News
- फूलों के बाजार पर रोज डे का बुखार, मरून सबसे खास
फूलों के बाजार पर रोज डे का बुखार, मरून सबसे खास
रोजडेके साथ शनिवार को वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हुई। लड़के-लड़कियों के चेहरे के साथ फूलों के मार्केट में भी रोज डे की खुशी दिखी। हो भी क्यों ना उनकी बिक्री बढ़ जाती है। आम दिनों में मिलने वाले गुलाब की कीमत चार गुना हो जाती है। शनिवार को गुलाब की छोटी कली जो कि आम दिनों में दस रुपए की मिलती है, वह 15 से 20 रुपए में मिल रही थी। बड़े साइज का गुलाब 25 से 30 रुपए का मिला। खुदरा दुकानों में तो गुलाब की कीमतें आसमान पर थी। गुलाब के फूलों की मंडियों में भी कीमतें अधिक थीं।
सुबह से शाम तक मंदिरों के समीप फूलों की दुकानों और बोरिंग रोड चौराहे की फूलों की दुकान में लोगों की भीड़ काफी ज्यादा दिखी। रोज डे पर अक्सर लाल गुलाब ही दिए जाते हैं, लेकिन इस बार लाल से भी अधिक गहरा मरून, रंग की गुलाब की ज्यादा डिमांड दिखी। गुलाब की कीमतें अधिक होते हुए भी, लड़के लड़कियां अधिक संख्या में गुलाब ले रहे थे।
valentine week