- Hindi News
- क्लाउड कंप्यूटिंग के महत्व की दी जानकारी
क्लाउड कंप्यूटिंग के महत्व की दी जानकारी
पटना |पटना साइंसकॉलेज में क्लाउड कंप्यूटिंग पर शनिवार को एक दिवसीय राज्यस्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सांख्यिकी विभाग और कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया, पटना चैप्टर के संयुक्त प्रयास से आयोजित सेमिनार का पटना विवि के उपकुलपति प्रो. रंजीत कुमार वर्मा ने उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व कुलपति प्रो.अरुण कुमार सिन्हा, सीयूबी में सांख्यिकी विभाग के हेड प्रो. एके नायक और कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया के नेशनल चेयरमैन प्रो.एके नायक मौजूद रहे। इस दौरान क्लाउड कंप्यूटिंग के महत्व पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की। इसमें शैलेष कुमार श्रीवास्तव, निदेशक एनआईसी, सीएसआई पटना चैप्टर के चेयरमैन शम्स रजा सहित एनआईटी समेत अन्य तकनीकी संस्थानों के कई विशेषज्ञ मौजूद रहे। सेमिनार में पटना वीमेंस कॉलेज, मगध महिला कॉलेज सहित पटना विवि के सभी कॉलेज के छात्र मौजूद रहे।
प्रो. मिश्रा