फ्रेशर पार्टी में जमकर थिरके
एएनकॉलेजमे बीसीए डिपार्टमेंट की ओर से शनिवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ललन सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्रों का उत्साह बढ़ता और एक दूसरे से मिलने का मौका मिलता है।
मौके पर आए बीसीए विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कामेश कुमार ने बताया कि अभी तक इस तरह का आयोजन छात्रों के सहयोग से होते थे। लेकिन अगली बार हमारी कोशिश रहेगी की इस तरह का कार्यक्रम कैंपस की ओर से कराया जायेगा। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। रवि कुमार, मयंक कुमार, नगाड़ा सांग सिंगिंग में सजल कुमारी,आकाश एंड टीम तो वहीं बालीवुड सांग पर सन्नी ने नृत्य किया।
बैंग बैंग ग्रुप डांस में स्वाति,श्रीतिका, सोनाली ने हिस्सा लिया। अभिषेक कुमार को मिस्टर फ्रेशर, स्वाति को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं मिस्टर जिनिस आकाश, मिस जीनियस सेजल, मिस्टर कुल सन्नी को चुना गया। रैम्पवॉक मे सभी बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा किया गया।
पटना। पटनाकॉलेज के भूगोल विभाग में शनिवार को फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। इसका आयोजन चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए किया। फ्रेशर पार्टी का उद्घाटन भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ केएन पासवान ने किया। डॉ पासवान ने कहा कि जिस तरह विद्यार्थियों ने कम समय में इस तरह का आयोजन किया, वैसे ही अपने पढ़ाई में भी प्रदर्शन कर विभाग की गरिमा को बढ़ाए। इसके बाद छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। कुछ विद्यार्थियों ने मिमिक्री की और गाने गाए। साथ ही पजल गेम और बैकवर्ड गिनती प्रतियोगिता हुई। इसमें सफल प्रतिभागियों में से मिस्टर फ्रेशर मोजिब रहमान और मिश फ्रेशर अरित्रा चुनी गई। वहीं प्रथम रनर अप चंद्रशेखर, दूसरी खुशबू रहीं। इस पार्टी में एनओयू के कुलपति डॉ. रासबिहारी सिंह, पटना कॉलेज के पूर्व शिक्षक सुरेश नंदन प्रसाद, उषा वर्मा, रवि किरण, मनोज कुमार, मो. नजीम, उदय कुमार,विशाल शर्मा, सरिता, विशाल कुमार, करण कुमार, आदि मौजूद रहे।
an college
रहमान मिस्टर फ्रेशर और अरित्रा बनीं मिस फ्रेशर